Farmer ID एक यूनिक डिजिटल पहचान (Unique Digital Identity) है, जिसे किसानों की जानकारी को एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें किसान का नाम, आधार, भूमि का विवरण, बैंक खाता और अन्य आवश्यक कृषि संबंधी जानकारी दर्ज रहती है। इससे सरकार को पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में आसानी होती है।