सीलिंग के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। परिसर के अंदर वर्षों से बंद पड़े विशाल उत्पादन हॉल, पुरानी मशीनें, जंग खा चुके उपकरण, गोदाम, कार्यालय भवन और अन्य औद्योगिक संरचनाएं मिलीं। कई स्थानों पर मशीनरी धूल और जंग की परतों से ढकी हुई थी, जिससे साफ दिखाई देता है कि लंबे समय से यहां किसी प्रकार का उत्पादन कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा कई भवन जर्जर अवस्था में पाए गए और परिसर में झाड़ियां भी उग आई थीं।