घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसके दोस्त का उसकी भाभी से संबंध था। इसी शक और गुस्से में उसने हत्या की पूरी साजिश रची। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।