जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ के बीच उचक्कों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। महिलाओं को शुरुआत में चोरी की भनक तक नहीं लगी, लेकिन जब उन्होंने अपने गले में चेन नहीं देखी तो उनके होश उड़ गए।
पीड़ित महिलाओं ने तत्काल अस्पताल प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अस्पताल में आए दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी और उचक्कागिरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।